मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव
ने दावा किया है कि यूक्रेन की "आतंकी गतिविधियों" का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से जुड़े समूह अब अन्य देशों में भी अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, पेसकोव ने इराक में कथित तौर पर यूक्रेनी लड़ाकों की गतिविधियों से जुड़े सवाल पर कहा कि कीव की कार्रवाइयों का दायरा पहले की तुलना में अधिक व्यापक हो गया है। उनके मुताबिक, यही कारण है कि रूस अपने सैन्य अभियान को जरूरी मानता है।
पेसकोव ने दावा किया कि यूक्रेन पहले भी जर्मनी, नोर्ड स्ट्रीम, कज़ाख़स्तान, कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम के बुनियादी ढांचे और एक ईरानी जहाज़ से जुड़ी घटनाओं में शामिल रहा है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन की आतंकी गतिविधियों का बढ़ता दायरा रूस के सैन्य अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने की आवश्यकता को और मजबूत करता है।
आपकी टिप्पणी